कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद दूसरे दिन लौट रहे लोगों ने देखा हटिया मेला

18770

डलमऊ रायबरेली – शुक्रवार को डलमऊ के विभिन्न घाटो पर स्नान के बाद कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन शनिवार भारी संख्या में को लोग बेलहनी में लगे हटिया मेला देखने पहुंचे। जिले भर में जगह-जगह हटिया मेला लगे रहे। गंगा स्नान के बाद लौट रहे लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। किसी ने कड़ाही तो किसी ने बर्तन,सूप,झाड़ू और बच्चों के लिए खिलौने खरीदे। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। हटिया मेले में आसपास के गांव की महिलाओ व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

शुक्रवार कोे कार्तिक पूर्णिमा स्नान था। डलमऊ गंगा घाट में दूरदराज से आए लोग एक दिन विश्राम के बाद घरों को लौटते है। डलमऊ क्षेत्र में गंगा तटों पर उमड़ी भीड़ गंगा स्नान के बाद घरों के लिए रवाना हुई। इस दौरान डलमऊ तहसील के अंतर्गत शनिवार को जगह-जगह विभिन्न क्षेत्र में लगे हटिया मेले में खूब खरीदारी की गई।

डलमऊ के घुरवारा, बेलहनी, कुटिया चौराहा,रायपुर टप्पा हवेली में हटिया मेंले में सुबह से ही भीड़ रही। हटिया मेंले पूरे दिन चहल पहल रही इसमें बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी के साथ झूले भी झूला तो वही जलेबी,चाऊमीन,गोलगब्बे, खाकर आंनद लिया, गोलगब्बे और चाऊमीन खाने में महिलाएं भी कोई कसर नही छोड़ी। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर जरूरत की सामग्री खरीदी और मेले का आंनद खूब लिया।

रिपोर्ट- विमल मौर्य

👁 18.8K views
18.8K views
Click