कार व ई रिक्शा में भीषण भिड़ंत, 8 लोग घायल

18287

सलोन,रायबरेली।रायबरेली राज्यमार्ग सूंची कस्बे में कार और ई रिक्सा में जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना के दौरान दोनों वाहनों पर सवार लगभग आठ लोग घायल हो गए।घटना में किसी को गम्भीर चोट नही आने से लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। कार सवार अरसद अपने पिता अब्दुल सफी ,पुत्री शायना बानो और पत्नी रुकैया निवासी ग्राम ताला कन्धई जनपद प्रतापगढ़ के साथ रायबरेली की तरफ जा रहे थे।सूंची कस्बे में कार ओवरटेक के चक्कर मे एक ई रिक्सा से टकरा गई।दुर्घटना में कार सवार के साथ ही ई रिक्सा चालक दीपू यादव पुत्र राम प्रताप,सुमित विश्वकर्मा पुत्र विद्या शंकर,पुनीत पुत्र शत्रोहन
अमित पुत्र घनश्याम निवासी बक्शी का पुरवा मेजर गंज थाना भदोखर घायल हो गए।सूंची चौकी इंचार्ज स्वदेश पांडे ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुँची थी।दोनों वाहनों पर सवार लोग सुरक्षित है।किसी को गम्भीर चोट नही आई थी।

संतोष कुमार रिपोर्ट

👁 18.3K views
18.3K views
Click