कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत

10984

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के थुलवांसा चौराहे पर कार व बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। कार के एअर बैग खुलने से जहां कार सवार सुरक्षित रहे वहीं बाइक सवार दो युवकों को मामूली चोटें आई। युवकों का सीएचसी में इलाज कराया गया।

घटना थुलवांसा चौराहे की है। परिवार सहित रिश्तेदारी से वापस लौट रहे बलेनो कार सवार रायबरेली शहर के हनुमंत पुरम निवासी रामजी मिश्रा पुत्र राम सरन मिश्रा की कार जैसे ही थुलवांसा चौराहे पहुंची सामने से आ रहे बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के सेनपुर गांव निवासी अर्जुन (38) पुत्र पंचम व करन सिंह (36) पुत्र मल्लू सिंह की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर में जहां कार के सामने का हिस्सा क्षति ग्रस्त हो गया।

वहीं कार के एअर बैग खुलने की वजह से कोई चोटिल नहीं हुआ। दूसरी ओर दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन बाइक सवार दोनों युवकों को मामूली चोटें आईं जिनका इलाज सीएचसी में कराया गया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 11K views
11K views
Click