रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को छेड़ने वाले युवक के खिलाफ पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को शाम 6 बजे शौच से वापस घर जा रही किशोरी से एक युवक ने छेड़छाड़ की किशोरी की मां की तहरीर पर शिवगढ़ पुलिस ने चंद्रभान मौर्य के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि किशोरी की मां ने तहरीर दी थी कि शुक्रवार शाम 6 बजे किशोरी शौच से वापस घर आ रही थी तभी रास्ते में चंद्रभान नाम के युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की घर पहुंची उसकी बेटी ने आप बीती घर वालों को बताई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
किशोरी की मां ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
👁 20.3K views
20.3K views
Click


