किसने डीएम से कहा अपने घर जाओ नहीं तो पुलिस मारेगी और पकड़ ले जाएगी

20440

इस संकट की घड़ी में हर जिले के अफसर लोगों को लॉकडाउन का पाठ पढ़ाने के लिए लगे हुए हैं। इसी के अन्तर्गत रामपुर डीएम अकेले ही हालात का जायजा लेने निकल पड़े। इस दौरान उन्हें जिसने भी देखा सब टोकने लगे कि चले जाओ वापस, वरना पुलिस पहले मारेगी फिर पकड़ के भी ले जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शहर में कई जगह लॉकडाउन ड्यूटी में खामियां पाईं।

लोगों ने डीएम को हड़काया

रामपुर शहर में बिना किसी तामझाम के लॉकडाउन की हकीकत जानने सड़क पर अकेले पैदल निकले जिलाधिकारी रामपुर आञ्जनेय कुमार सिंह को लोगों ने अनजाने में आड़े हाथों ले लिया। जिलाधिकारी को आम-नागरिक समझकर लोगों ने यहां तक कह दिया, “लॉकडाउन में सड़क पर टहल रहे हो, पुलिस पकड़कर बंद कर देगी। मारेगी सो अलग। लौट जाओ।”

यह सब देखते हुए डीएम आगे बढ़ गए। अकेले सड़कों पर घूम रहे डीएम ने शहर में कई जगह लॉकडाउन ड्यूटी में खामियां पाईं। अगले दिन उन्होंने कुछ लापरवाह सेक्टर मजिस्ट्रेट्स को दफ्तर बुलाकर खूब खरी-खोटी सुनाई। 

पहले भी डीएम ने लिया था जायजा

कुछ दिन पहले भी जिले के डीएम देर रात चेकिंग को निकले थे। इस दौरान एक सिपाही ने उन्हें टोका और लॉकडाउन उल्लंघन करने पर जमकर हड़काया। डीएम ने भी उस समय अपना इंट्रो नहीं दिया बल्कि बाद में सिपाही को सम्मानित किया। जिन जगहों पर सिपाहियों ने डीएम को नहीं टोका उनको चेतावनी भी दी गई। 

👁 20.4K views
20.4K views
Click