किसान विरोधी बिल वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

18559

रिपोर्ट – संदीप कुमार फिज़ा

लालगंज(रायबरेली)। किसान विरोधी बिल वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उपजिलाधिकारी विनय मिश्र को ज्ञापन देते हुए भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि किसान बिल वापसी को लेकर देश भर के किसान अांदोलित हैं लेकिन मोदी सरकार किसान बिल पापस नही ले रही है।उन्होंने सरकार पर उद्योगपतियों का साथ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए मोदी सरकार हिटलरशाही करने पर अमादा है जिसका खामियाजा आगामी चुनाव में भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को नजरंदाज कर देश पर राज नही कर सकती।जनहित में सरकार को किसान विरोधी बिल वापस लेना चाहिए।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी डा.अंजनी चतुर्वेदी समेत शिवओम पासवान, संतराम यादव, अशोक, हीरालाल, बिंदालाल, रामविलाश, रामकरन, अनुराग, मोनू आदि मौजूद रहे।

👁 18.6K views
18.6K views
Click