कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषक समूहों के किसान पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन

25039

स्वरोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर स्वावलंबी बनाती कृषि विभाग की आत्मा परियोजना

दीन दयाल शोध संस्थान चित्रकूट के द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा सतना जिले के ग्राम बुंदेला पुरवा, पनघटी, बरहा, चितहरा, भरगवा में वैश्विक पर्यावरण सुविधा परियोजना एवम् कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अन्तर्गत किसान पाठशाला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 46 महिला कृषको की उपस्थित रही। यह कार्यक्रम महिला कृषकों को अपने उत्पादों का मूल्य वर्धन कर उन्हें स्थानीय बाजारों में आपूर्ति कर अपनी आय को दुगना करने हेतु प्रेरित करने हेतु किया गया था। इस कार्यक्रम में विकास खंड तकनीकी प्रबंधक अल्का शुक्ला एवम् संस्थान से हरी राम सोनी एवम् समाज शिल्पी दंपतियो की गरिमा पूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग एवं संस्थान द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

सतना से विनोद शर्मा की रिपोर्ट।

👁 25K views
25K views
Click