कृषि विभाग के सहायक पर ग्रामीणों ने कर समझ कर किया जानलेवा हमला मुकदमा दर्ज 

48383

सलोन रायबरेली

रायबरेली जनपद के विकास खंड सलोन के ग्राम अतागंज ऊसरी में ई-खसरा कि पड़ताल का कार्य कर रहे कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक दुर्गेश पाण्डेय पर गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित दुर्गेश पाण्डेय, पुत्र गंगाशरण पाण्डेय, निवासी मनुहार (लालगंज, प्रतापगढ़) वर्तमान में विकास खंड सलोन में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर की शाम लगभग 4:08 बजे वे ग्राम अतःगज ऊसरी में ई-खसरा पड़ताल का सरकारी कार्य कर रहे थे। तभी गांव कि गीता देवी पत्नी प्रेमलाल निवासी रामीपुर मजरा बरवलिया और उनके साथ पांच अज्ञात लोग वहां पहुंचे और पूछताछ करने लगे। पाण्डेय ने उन्हें सरकारी कार्य की जानकारी दी और ग्राम प्रधान से बातचीत भी कराई। इसी दौरान राजकमल पुत्र भरतलाल भी वहां आ गया। और चोर चोर करके चिल्लाने लगे जिससे वहां ग्रामीण लोग आक्रोषित हो गए और उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया दुर्गेश पांडे ने बताया कि वह किसी तरह अपने को ग्रामीणों की चंगुल से बचा कर सीधे सालोंन कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी वहीं सलोंन कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है

अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 48.4K views
48.4K views
Click