कैंप में सैकड़ों पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपलब्ध कराई गई आवश्यक दवाएं

20181

महोबा , जिला शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन में डा0 गुलशेर फिजिशियन, डा0 राजेश वर्मा स्क्रीन विशेषज्ञ, डा0 पवन राजपूत, डा0 योगेन्द्र राजावत, डा0 एके सक्सेना नेक सर्जन द्वारा जीतेन्द्र फार्मेसिस्ट, रोहित नेत्र सहायक, मंगल सिंह लैब टेक्नीशियन, प्रतिमा सक्सेना एएनएम के साथ जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवकुमार के नेतृत्व में कैंप लगा सैकड़ों पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गयीं। स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उ0प्र0 के महामंत्री बी0के0 तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनरों की निशुल्क जांच हेतु प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये निर्देश पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन में कैंप आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों पेंशनरों की आंख, कान, गला, डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि की जांच कर दवा दी गयी। इस मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुनील शर्मा के अलावा शिवकुमार त्रिपाठी, पीडी सेन, लघुचन्द्र नारायण अरजरिया, ओपी सिंह, विष्णुचन्द्र खरे, रामसजीवन गुप्ता, संतोष, जयनारायण, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, संतोष सक्सेना आदि मौजूद रहे और कैंप की व्यवस्था हेतु भरपूर सहयोग प्रदान किया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 20.2K views
20.2K views
Click