2200 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

27688

रिपोर्ट- Sandeep kumar fiza

रायबरेली पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक विश्व जीत श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अवैध मादक द्रव्यों की बिक्री तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 05 मई 2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अर्जन गोस्वामी पुत्र हीरा लाल गोस्वामी निवासी किशुनपुर रामचंद्रर थाना कोतवाली नगर रायबरेली को 2200 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ थाना क्षेत्र के रेवतीराम तालाब के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 253/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह थाना कोतवाली नगर, मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर, आरक्षी राहुल कुमार यादव थाना कोतवाली नगर रायबरेली मौजूद रहे।

👁 27.7K views
27.7K views
Click