राकेश कुमार अग्रवाल
कुलपहाड (महोबा)। कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से बनी फिल्म “हम हैं समाज सेवक” रिलीज हो गई है। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी से आमजन को बचाने के लिए बुंदेलखंडी भाषा मे बनी फिल्म का निर्माण एएमबी प्रोडक्शन ने किया है। लगभग ११ मिनट की इस शार्ट फिल्म का निर्देशन अंश कश्यप ने किया है। मुख्य भूमिका मुनीर खान ने निभाई है। इसके अलावा ए जे राक, गंभीरा और अक्षय सिंह ने भी अभिनय किया है। कैमरा संभाला जाहर सिंह ने। यह प्रोडक्शन इसके पहले आधा दर्जन फिल्मों का निर्माण कर चुका है।
👁 21.6K views
21.6K views
Click

