कोरोना से जंग जीतकर खुशी-खुशी घर गए रंजीत और हेतराम

21683

सतना – कोरोना वायरस ( covid 19) के खिलाफ चल रही जंग में जीत हासिल करने वालों की सूची में सतना जिले का नाम भी शुमार हो गया है। यहां क्वारन्टीन सेंटर में आइसोलेट किये गए रंजीत सिंह और उसके साले हेतराम ने कोरोना को हरा दिया है। रंजीत और हेतराम को मंगलवार के दिन सतना के पीएम आवास स्थित क्वारन्टीन सेंटर से घर भेजा गया। चेहरे पर खुशी और विजयी मुस्कान लिए घर जाने के लिए तैयार हुए रंजीत और हेतराम का उत्साहवर्धन करने, उन्हें विदाई देने सतना जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया पीएम आवास उतैली में बने क्वारन्टीन सेंटर पहुंचे। कलेक्टर ने कोरोना के खिलाफ जंग में रंजीत और हेतराम के अनुशासन और दृढ़ इच्छा शक्ति की प्रशंसा की । दोनो को फूल माला पहनाई गई और महामारी को मात देने वालों के सम्मान में तालियां बजाई गईं।

👁 21.7K views
21.7K views
Click