कोरोना से जंग लड़ने विदिशा के श्री बालाजी बिल्डर्स ने कलेक्टर को सौंपा चेक

26225

विदिशा। विश्वव्यापी कोरोना बीमारी ने देश और प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे लड़ने के लिए लोग अपने-अपने स्तर से मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।

विदिशा जिले के सबसे बड़े कॉलोनाइजर्स श्री बालाजी बिल्डर्स की ओर से बीते दिनों कलेक्टर डॉ पंकज जैन को श्री बालाजी बिल्डर्स के प्रोपाइटर निशंक जैन, अमन जैन व मयंक जैन ने 151000 रुपए का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए सौंपा।

इस मौके पर विदिशा जिले के एसपी मयंक वर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने श्री बालाजी बिल्डर्स की ओर से दी गई राशि के लिए सराहना की।

👁 26.2K views
26.2K views
Click