धर्मक्षेत्र। जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित “कोरोना टीकाकरण”के कार्यक्रम में अपना पहला डोज विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ लिया। जगदगुरु रामभद्राचार्य के उक्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के अधिकारियों ,शिक्षकों,कर्मचारियों से अपना समय आने पर टीकाकरण करवाने को कहा। कहा कि आप अपनी सुरक्षा के साथ अपने परिवार एवं समाज के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। इस अवसर पर कुलसचिव डा0 महेंद्र कुमार उपाध्याय , वित्त अधिकारी आर पी मिश्रा, लेखाधिकारी एन बी गोयल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डा० मनोज पाडेय ,डीन डा०विनोद कुमार मिश्र, डा.किरण त्रिपाठी ,डा.राकेश द्विवेदी, एस पी मिश्र, डा.शशिकांत त्रिपाठी, दलीप कुमार, सहित विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों उपस्थित रहे।
दिव्यांग विवि में लगाई गई कोविड टीका की पहली डोज
👁 18.7K views
18.7K views
Click


