कोविशील्ड टीका तो लग गया पर रजिस्टर्ड नंबर पर नहीं आया मैसेज

12681

डलमऊ (रायबरेली) । पारसनाथ यादव के हाथ में टीकाकरण कार्ड तो है! पर मोबाइल में नहीं आया कोई एसएमएस । जिससे असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ है भी कि नहीं। जी हां यह मामला है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ नाथ खेड़ा के अंतर्गत रहने वाले पारस यादव का कहना है कि इन्होंने मोबाइल नंबर 7310030390 पंजीकृत भी कराया टीका लगाने वाले एनम का नाम फूलकुमारी भी लिखा गया सर्टिफिकेट भी है पर मोबाइल पर मैसेज ना आने से उनके मन में उहापोह की स्थिति बनी हुई है कि टेक्निकल फॉल्ट है या लापरवाही ये तो स्वास्थ्य महकमा के जिम्मेदार ही बता सकते हैं, क्योंकि यह एक लोगों की स्थित नहीं है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में टीका लगवाने वाले कई लोगों की यही समस्या देखी गई हैं ।

अनुज मौर्य /विमल मौर्य की रिपोर्ट

👁 12.7K views
12.7K views
Click