कौन सी कंपनी दे रही है नवरात्रि पर एक ईवी स्कूटर, एक सोलर एसी और एक इंडक्शन

3549

रायबरेली। एएमपीएल सोलर ने सोलर उर्जा में आकर्षक ऑफर के लांचिंग की है। मनिका रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कंपनी के प्रबंध निदेशक सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी ने फेस्टिवल धमाका ऑफर लॉन्च किया है। जिसमें 3 किलोवॉट क सोलर सिस्टम लगवाने पर ग्राहकों को सरकारी सब्सिडी के अतिरिक्त तीन शानदार ऑफर दे रही है, जिसमें एक ईवी स्कूटर, एक सोलर एसी और एक इंडक्शन चूल्हा देने का ऑफर पेश किया है।उन्होंने बताया कि यह ऑफर 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक रहेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों के घरेलू खर्चे कम करने में मदद करना है, जैसे कि सोलर से बिजली के बिल में कमी, एवं स्कूटर से पेट्रोल की बचत और इंडक्शन चूल्हे से गैस की बचत हो सकती है। यह सब उपहार 3केवी सोलर सिस्टम के साथ मुफ्त दिये जा रहे है।
उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा 2 केवी मुफ्त सोलर योजना फिर से 11 अक्टूबर से शुरू की जा रही है। जो 21 अक्टूबर तक चलेगी, इसके पूर्व इस योजना में 1500 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा कर इस योजना का लाभ उठाया है। उन्होंने लोगो से अपील की है इस योजना का लाभ ले और आर्थिक बचत कर सके। इस अवसर पर अनुपम श्रीवास्तव, ऋतिक, आदि मौजूद रहे। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी इस समय सोलर लगाने के मामले में उत्तर प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। कंपनी इस समय 20 जिलों में काम कर रही है और कंपनी की योजना ल्म से कम 50 जिलों में आफिस संचालन की है। हमारा लक्ष्य करीब 2 हजार ग्राहकों का रजिस्ट्रेशन करने का है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 3.5K views
3.5K views
Click