कौशाम्बी : कोरोना संक्रमण के सामने आये 19 नए मामले, संख्या 166

43342
0000
प्रतीकात्मक फोटो
कौशाम्बी  | जनपद में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। शनिवार के ताजा मेडिकल बुलेटन के अनुसार19 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। सभी संक्रमित मरीजों को एल -01 स्तर के अस्पताल में आईसोलेट कर दिया गया है। 
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ हिन्द प्रकाश मणि ने बताया, शनिवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में 19 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार पाए गए है। जिनको चिकित्सीय व्यवस्था के लिए एल 01 स्तर के अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। जनपद में अब तक 166 संक्रमित मरीज सामने आ चुके है जिसमे इलाज के बाद 101 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। ठीक होने वाले मरीजों में 17 मरीज प्रयागराज जनपद में भी है। कोरोना के जिले में एक मौत हुयी है।  
👁 43.3K views
43.3K views
Click