क्या मोहनगंज पुलिस को है किसी बड़ी घटना का इंतजार?

29026

तभी एक पक्ष से भेजा जेल तो दूसरे पक्ष के सभी लोग खुलेआम घूम रहे हैं

रिपोर्ट – मोजीम खान

अमेठी– कोतवाली थाना मोहनगंज के रस्तामऊ में बीते दिन दो भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर मार पीट हो गई जिसमें छह लोग घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के बाद घर जाने दिया लेकिन उनमें से दो लोगो की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ रिफर कर दिया ।मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद हसीब व सहीर पुत्र हकीम के बीच घर के बटवारे की बात चीत हो रही थी।सहीर की पत्नी का ननिहाल भी घर के कुछ दूरी पर होने से उनके मामा व मामा का लड़का भी लाठी डंडो से लैस होकर आ धमके।ग्रामीणों के समझाने पर मामला शांत हो गया और सहीर का सामान ऊपर कमरे में रखा जाने लगा।तभी योजना बनाकर जमील, कलीम, हलीम, शमीम व अन्य लोग आए और मारपीट करने लगे।मारपीट में कलाम,हसीब व अन्य के सिर में गहरी चोट आई तथा दो महिलाएं भी बचाव में घायल हो गई।दोनों पक्षों की तहरीर पर मोहनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज प्रथम पक्ष ने तीन लोग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि दूसरे पक्ष के सभी नामजद खुलेआम घूम रहे हैं।मोहनगंज पुलिस द्वारा की गई एकतरफा कार्यवाही से पीड़ित परिवार में असंतोष फैला हुआ है। पीड़ित कलाम के परिजनो का कहना है कि खुलेआम घूम रहे नामजद पुलिस के जाते ही भद्दी भद्दी गालिया व जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस को जानकारी होने के बाद भी दूसरे पक्ष से किसी भी आदमी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। क्या मोहनगंज पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतिजार तो नही कर रही है?

👁 29K views
29K views
Click