क्षेत्र पंचायत सदस्य का गम्भीर बीमारी के चलते निधन

30913

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के अहमदगंज मजरे सलेथू से क्षेत्र पंचायत सदस्य का गम्भीर बीमारी के चलते निधन हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन की खबर क्षेत्र में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गयी।

बताते चलें कि अहमदगंज मजरे सलेथू के क्षेत्र पंचायत सदस्य सचिन यादव (42) बीते कई माह से गम्भीर बीमारी से जूझ रहे थे। लखनऊ के निजी अस्पताल में शुक्रवार को सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

क्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला, भाजपा नेता प्रभात साहू, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता सुशील पासी, ग्राम प्रधान सुनीता साहू , आर पी साहू, जुगुन तिवारी, प्रदीप चैधरी, दीपू चैधरी सहित दर्जनों ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 30.9K views
30.9K views
Click