खंड विकास अधिकारी के पद पर चयनित शिवजीत रावत का जोरदार स्वागत

22308

अयोध्या। विकास खंड अधिकारी के पद पर चयन होने पर शिवजीत रावत का अपने पैतृक गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया है।

खंड विकास अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले का नाम ऊंचा कर शिवजीत रावत का अपने पैतृक गांव सधारपुर मजरे मांगी चांदपुर पहुंचने पर ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

मांगी चांदपुर गांव निवासी राम अवध रावत(सेक्टर अध्यक्ष बसपा नेता)के बेटे शिवजीत रावत ने यूपीपीसीएस में 36वीं रैंक हासिल कर खंड विकास अधिकारी खंड विकास अधिकारी के पद पर चयन कर अपने माता पिता नाम रोशन किया है।

वह पढ़ने में शुरू से तेज व मृदुभाषी थीं।उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षा रूदौली विधानसभा क्षेत्र के सधारपुर मजरे मांगी चांदपुर के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर अयोध्या के जवाहर नवोदय विद्यालय से 6 से इंटरमीडिएट तक शिक्षा ग्रहण करते हुए JNU दिल्ली से स्नातक किया।

खंड विकास अधिकारी के पद पर चयन होने पर पहली बार गांव पहुंचने पर शिवजीत रावत का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।सूचना पर पवन कुमार गौतम,मुख्य सेक्टर प्रभारी गयाशंकर कश्यप,हिम्मत सिंह सरोज,विधानसभा अध्यक्ष रुदौली केश कुमार पासी,जिला सचिव कपिल देव तिवारी,कोषाध्यक्ष राम सिंगार यादव,जिला सचिव आदि लोग मौजूद रहे।शिवजीत ने बताया कि इस सफलता में उनके परिवार व माता पिता व गुरुजनों का बहुत सहयोग रहा।

इन्ही सब लोगों के आशीर्वाद से आज हमने यूपी पीसीएस परीक्षा में 36वॉ रैंक मिला और हमारा चयन खंड विकास अधिकारी के पद पर हुआ हैं।हमारा सपना देश की सेवा करने का है।

मनोज कुमार तिवारी

👁 22.3K views
22.3K views
Click