खाद्य निगम गोदाम में ट्रक की चपेट में आने से यूनिट इंचार्ज की इलाज के दौरान हुई मौत

41531

रायबरेली- मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एफसीआई गोदाम में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया  ड्राइवर की लापरवाही से एफसीआई गोदाम की यूनिट इंचार्ज को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में गम्भीर रूप से घायल यूनिट इंचार्ज की देर रात मौत हो गई। आरोप है कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लखनऊ निवासी राकेश कुमार निषाद(36) एफसीआई गोदाम में यूनिट इंचार्ज के पद पर तैनात था,हर रोज की तरह शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे वह राशन लोड ट्रक की जांच कर रहा था,तभी एक बेकाबू ट्रक ने यूनिट इंचार्ज को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की जोरदार टक्कर से यूनिट इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर अवस्था में यूनिट इंचार्ज को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हालत में सुधार न होता देख डॉक्टर ने यूनिट इंचार्ज को लखनऊ के वेदांत अस्पताल रेफर कर दिया जहां बीती रात इलाज के दौरान यूनिट इंचार्ज की मृत्यु हो गई वही हादसे से गुस्साए मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। बताया जाता है कि ट्रक मेसर्स गणेश राइस मिल से अटैच था वही इंस्पेक्टर मिल एरिया के मुताबिक ट्रक ड्राइवर को पुलिस तलाश रही है। वही ट्रक को कब्जे में पुलिस ने ले लिया है यूनिट इंचार्ज की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया.. वही बेटा और एक बेटी के सर से बेटे का साया धूमिल हो गया.

अनुज मौर्य रिपोर्ट

41.5K views
Click