खाद रसद आयुक्त ने कम्युनिटी किचन एवं क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया औचक निरीक्षण

18180

डलमऊ रायबरेली – खाद्य रसद आयुक्त अनिल कुमार ने शनिवार को डलमऊ तहसील क्षेत्र के खलीलपुर सहित कम्युनिटी किचन एवं क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार को अचानक उत्तर प्रदेश शासन के खाद रसद आयुक्त अनिल कुमार ने डलमऊ तहसील क्षेत्र पहुंचे सबसे पहले उन्होंने ग्राम पंचायत खलीलपुर के भीमगंज में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया जहां पर प्रवासी श्रमिकों को रखा गया है। वहाँ व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने कोटेदार से राशन वितरण के विषय में भी जानकारी ली।

इसके पश्चात आयुक्त ने मुराईबाग कस्बे के न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कालेज में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार डलमऊ प्रतीत त्रिपाठी को निर्देशित किया। इसके बाद आयुक्त सीधे डलमऊ के डल पार्क में बनाए गए कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया जहां पर प्रदेश के बाहर से आए हुए प्रवासी श्रमिकों को रखा गया है और उनके खाने-पीने रहने की व्यवस्था नगर पंचायत के द्वारा की जाती है। कम्युनिटी किचन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद्य सामग्री से संबंधित व अन्य जानकारियां अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह से किचन के विषय में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस मौके पर उप जिलाधिकारी डलमऊ सविता यादव, तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी, नायब तहसीलदार, विनोद चौधरी, अध्यक्ष नगर पंचायत पंडित बृजेश गौड़, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे।

विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 18.2K views
18.2K views
Click