खाद लेने के दौरान किसानों में मची भगदड़, घायलों को इलाज के लिए कराया भर्ती

35540

महोबा , सहकारी समिति देवगनपुरा में होने वाले यूरिया खाद वितरण के लिए कस्बा के डाक बंगला मैदान में सुबह लगभग 9 बजे राजस्व विभाग सहकारिता एवं पुलिस की मौजूदगी में किसानों को टोकन वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई जिनका क्रम लगभग 1 घंटे तक चला जिसमें प्रशाशनिक मशीनरी के कर्मियों द्वारा पहले से ही अपने चहेते लोगों को टोकन वितरण किए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा इसके बाद किसान भड़क गए और गेट के अंदर जाने का प्रयास करने लगे सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा मौके की स्थिति को ठीक से नहीं समझ पाया कि जबतक सैकड़ो की संख्या में किसान एक साथ गेट को धक्का लगाते हुए कर्मचारियों के पास एकत्र होकर पारदर्शिता पूर्ण टोकन जारी करने की मांग करने जा घुसे इस भगदड़ में सुमित पुत्र उत्तम, ग्यासी पुत्र हरिकिशन निवासी लोधीपुरा एवं एक अन्य किसान चपेट में आ गए और उनके ऊपर से कई लोग निकल गए जिससे वह घायल हो गए। घायलों को सहयोगी लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी एवं प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया जहां किसी को कोई बड़ा जख्म तो नहीं पाया गया गुप्त चोटें होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं भगदड़ की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार मुकुल कुमार ने पारदर्शिता का मोर्चा सम्हालते हुए करीब 700 किसानों को खाद वितरण संपन्न कराया। खाद वितरण में गड़बड़ी करने वाले कर्मियों के विरुद्ध उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 35.5K views
35.5K views
Click