खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, युवक झुलसा

21161

लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के मीठापुर गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी अचानक आग,आग को लगता देख लोगों मे मची अफरा-तफरी बृजेश साहू पुत्र स्वर्गीय राम किशोर साहू के घर में शादी समारोह था। जिसको लेकर घर पर ही खाना बनाया जा रहा था। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई जिसको लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

वहीं उसका चचेरा भाई सोहन साहू मौजूद था। जो बड़ी घटना होने से उसने बचाया सिलेंडर में लगी आग मे बोरा डालकर उसे उठाकर दूर ले जाकर खेतों में फेंका तब जाकर किसी तरह सिलेंडर की आग बुझी सोहन की सुझबुझ से टला बड़ा हादसा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली सिलेंडर की आग बुझाने में सोहन झुलस गया।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 21.2K views
21.2K views
Click