खुलासा: अवैध सम्बन्धों के चलते हुई थी रामबली की हत्या

15285
WhatsApp Image 2020-06-17 at 18.27.59
पुलिस की गिरफ्त में खड़ा आरोपित
कौशाम्बी | स्थानीय थाना क्षेत्र के रामबली हत्या कांड का खुलासा पुलिस ने बुधवार की शाम कर दिया है। पुलिस ने घटना के अभियुक्त पडोसी राजमुन को आलाकत्ल के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस को दिए गए अपने बयान में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 
 
क्षेत्राधिकारी सदर सच्चिदानंद पाठक ने बताया, बुधवार की सुबह बकेली गांव में 50 वर्षीय रामबली की खून से सनी लाश घर के बाहर चारपाई पर मिली। कौशाम्बी थाना पुलिस ने मौका मुआइना कर लाश कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू की। जाँच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना का आरोपित राजमुन का विवाद रामबली से 14 जून की रात हुआ था। जिसके चलते ही उसने रामबली की हत्या कुल्हाड़ी के काट कर की है। पुलिस ने आरोपित को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि मृतक व् उसकी पत्नी आपत्ति जनक हालत में मिले थे। जिसके कारन उसने रामबली की हत्या कर दी है।
👁 15.3K views
15.3K views
Click