सोमवार देर रात लगभग 2 वर्ष पूर्व से चले आ रहे खेतो के विवाद को लेकर भतीजो ने अपने पैर से दिव्यांग चाचा, की लकड़ी व पत्थरो से पीट पीट कर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने साजिश के तहत हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के भौली गांव निवासी राम कुमार उर्फ लंगड़ घर मे आये एक मेहमान को रात में अपने दूसरे भाई राजाराम उर्फ राजकुमार के लड़के छोटू के साथ मोटरसाइकिल से उन्हें उनके गांव जलाला छोड़कर वापस आ रहे थे वो जैसे ही गांव में अपने दूसरे भाई स्व. जाहर सिंह के दरवाजे के पास से निकले तभी जाहर सिंह का लड़का कन्हैया जो अपने दरवाजे पर खड़ा था उसने मोटरसाइकिल में पीछे बैठे रामकुमार के सर व नाक में डंडा मारा जिससे ये लोग मोटरसाइकिल से गिर गए तभी मोटरसाइकिल चला रहा छोटू ने भागकर जाकर अपने घर पर सबको घटना की जानकारी दी तभी छोटू के पिता व माँ तथा छोटू भागकर मौके पर पहुचे तो देखा कि लंगड़ वहां मृत पड़ा है और वहां मौजूद कन्हैया के भाई संजय तथा नारेन्द्र छत के पर से पहुचे लोगो के ऊपर पत्थर बरसाने लगे जिससे उन्हें भी चोटे आई है।
तब उक्त लोगो ने बचते बचाते पुलिस को फोन किया तब पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। वही राजाराम उर्फ राजकुमार के लड़के छोटू की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट- एमडी प्रजापति
खेतों के विवाद को लेकर भतीजों ने चाचा की हत्या की
👁 14K views
14K views
Click


