खेत जोतवाने गए दंपति पर दबंगों ने किया हमला, गंभीर रूप से दंपती हुए घायल

35167

महराजगंज रायबरेली
ट्रैक्टर से खेत जोतवाने गये दंपत्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को परिजनों ने सीएचसी महराजगंज पहुंचाया। जहां महिला की हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुनावर गांव की है। गांव निवासी खुर्शीद अहमद 37 वर्ष पुत्र रशीद व उनकी पत्नी आसमा बेगम 35 वर्ष दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव स्थित खेत जोतवा रहे थे। तभी गांव के ही श्री कृष्ण पुत्र छोटे लाल,छोटे लाल पुत्र बाबू, राकेश पुत्र श्री कृष्ण व सरोज कुमारी पुत्री श्री कृष्ण लाठी डंडों से लैस होकर आये व पति पत्नी को जमकर पीटा। जिसमें पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल दंपत्ति को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 35.2K views
35.2K views
Click