लालगंज, रायबरेली। थाना क्षेत्र के पूरे विजयी सिंह बरस गांव में गुरुवार को खेत में पानी लगा रहे किसान की करंट की चपेट में आने से हुई मौत।
नरेन्द्र पाल पुत्र स्वर्गीय राम लखन पाल उम्र लगभग 45 वर्षीय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र धान की फसल में सिंचाई करने गया था। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी आशा देवी पुत्ररी रागिनी 18 वर्ष पुत्र शिवेंद्र 12 वर्ष का घटना से रो-रोकर बुरा हाल है।
- संदीप कुमार फिजा
👁 27.7K views
27.7K views
Click


