खेत में मिली मूर्ति बनी ग्रामीणों में चर्चा का विषय, चढ़े् फूल-माला

29957

रिपोर्ट – संदीप कुमार फिजा

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के कुडवल गांव के एक खेत में गौतम बुद्ध की खंडित मूर्तियां मिली है। लोगों ने मौके पर पहुंचकर भगवान गौतम बुद्ध की मूर्तियों पर फूल व दान स्वरूप नगद पैसा भी चढाया।बताया जाता है कि कुडवल गांव के विजय शंकर तिवारी पुत्र गिरिजा शंकर तिवारी के खेत में कई दिनों से समतलीकरण चल रहा था। शुक्रवार को अचानक समतलीकरण के दौरान भगवान गौतम बुद्ध की मूर्तियां मिलने से क्षेत्र मे कौतूहल का बाजार गर्म हो गया। मौके पर भारी भीड इकट्ठा हो गयी।अहिंसा के पुजारी भगवान गौतम बुद्ध की लोगों ने पूजा अर्चना भी की है। खेत मालिक ने सरकारी महकमे को सूचना दिये जाने की बात कही है।

👁 30K views
30K views
Click