खेत में रखवाली करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

12012

लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे प्राण सिंह मजरे ऐहार गांव निवासी एक युवक खेतों में रखवाली करने गया था। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे आसपास हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जरूरी लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी नन्हे लोधी (45) रोज की तरह खेतों में रखवाली करने गया था। जहां उसने एक मचान बना रखा था।

सोमवार को जब वह सुबह घर वापस नहीं लौटा तो उसका भाई रामबरन खेतों में गया, जहां नन्हे गमछे के सहारे मचान से लटका हुआ मिला। पास जाकर देखा तो उसके भाई की मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी शोभा, बेटे सचिन व विमलेश, बेटी आरती को रोता विलखता छोड़ गया है।

मृतक के घरवालों ने हत्या कर लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। 

  • अनुज मौर्य / संदीप फ़िज़ा
👁 12K views
12K views
Click