खेलते समय करंट से झुलसा मासूम

20087

लालगंज (रायबरेली) , क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी सलमान का एक वर्षीय बेटा अमीन मंगलवार को खेलते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चा घर पर खेल रहा था, तभी पास से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर सत्यजीत ने बताया कि बच्चे की हालत बेहद गंभीर थी। उसे इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

रिपोर्ट – संदीप कुमार फिजा

👁 20.1K views
20.1K views
Click