गंगा घाट पर माँ के साथ स्नान करने गई युवती डूबी, गोताखोर द्वारा तलाश जारी

22495

गदागंज रायबरेली-शिवरात्रि के पावन पर्व पर मां के साथ गंगा स्नान करने गई एक किशोरी गहरे जल में जाने की वजह से डूब गई काफी तलाश के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो मामले की सूचना पर पहुंची डलमऊ एवं गदागंज पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से लगातार कोशिश ,तलाश कर रही है पूरा मामला रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के नवादा पट्टी का है जहाँ के निवासी राजभान की 13 वर्षीय बेटी प्रिया अपनी मां अनुसूया के साथ धीरनपुर के परशुराम शिव मंदिर गंगा घाट पर स्नान करने के लिए सुबह गई हुई थी, प्रिया अपने मां के साथ स्नान कर ही रही थी तभी वो अचानक गहरे जल में चली गई और डूबने लगी अपनी बेटी को डूबता देख मां की चीख पुकार निकलने लगी ,जिसको सुनकर स्थानीय लोगों द्वारा मदद की कोशिश बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकि थी फिलहाल गोताखोरों द्वारा किशोरी की तलाश लगातार कर रहे हैं,वही सूचना पर पहुंची डलमऊ एवं गदागंज पुलिस किशोरी की तलाश कर अपने सोर्सेज भी कर रही है , थाना प्रभारी गदागंज बालेंदु गौतम ने बताया कि घटना गदागंज एवं डलमऊ थाना क्षेत्र के बॉर्डर की है दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। वही घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 22.5K views
22.5K views
Click