गंगा नदी में नहाने गए पांच युवक डूबे,तीन को गौतखोरो ने बचाया दो लापता

19732

फतेहपुर सुल्तानपुर –गंगा नदी में नहाने गए पांच युवक डूब गए। इनमें से तीन को स्थानीय गोताखोरों ने किसी तरह बचा लिया, जबकि दो युवक अब भी लापता

फतेहपुर (THE REPORTS Today) में शुक्रवार की शाम मुंडन संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा नदी में नहाने गए पांच युवक डूब गए। इनमें से तीन को स्थानीय गोताखोरों ने किसी तरह बचा लिया, जबकि दो युवक अब भी लापता हैं।

हादसा सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता गंगा घाट पर हुआ। बचाए गए युवकों में जितेंद्र रैदास (28), सुंदर रैदास (32) और रजत रैदास (24) शामिल हैं। जबकि, पंकज रैदास (28) और गोलू रैदास (20) अब भी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की ओर से लापता युवकों की खोज जारी है।

अपर्णा सिंह रिपोर्ट

👁 19.7K views
19.7K views
Click