गंगा नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

22522

रायबरेली न्यूज़:- सरेनी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रालपुर गंगा घाट में नहाने गए सात किशोरों में एक के डूबने से हडकंप मच गया। सूचना के बावजूद भी प्रशासन की ओर से कोई उचित कार्यवाही को न देखते हुए परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। घंटो पहले हुई घटना के बावजूद अभी तक किशोर की बाड़ी न मिलने से परिजनों में भारी नाराजगी देखी जा सकती है।किशोर सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पसनखेडा गांव का रहने वाला है।जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह पसनखेडा गांव के रहने वाले सात किशोर गंगा नहाने रालपुर घाट गए हुए थे जहां अचानक सनम उर्फ शुभम(15) पुत्र मनोज कुमार की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों व फायर सर्विस टीम सरेनी द्वारा गंगानदी में जाल डालकर शव की बरामदगी का भरसक प्रयास किया जा रहा है।

वही खबर लिखे जाने तक शव की बरामदगी नही हो सकी थी और परिजनों व लोगो मे भारी आक्रोश भी देखने को मिला।

👁 22.5K views
22.5K views
Click