गदागंज पुलिस द्वारा कछुआ तस्करी पर बड़ी कार्यवाही, 15 कछुओं संग तस्कर को किया गिरफ्तार

2885

संयुक्त टीम की बड़ी सफलता, वाहन सीज कर आरोपी को भेजा गया जेल

गदागंज,रायबरेली

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना गदागंज पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने कछुआ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।
20 तारीख को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त रामशंकर पाल पुत्र रामहरक पाल निवासी ग्राम विश्वासा, थाना रामगंज, जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14 अदद जिंदा व 01 मरणासन्न कछुआ बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से एक ऑटो संख्या UP36AT6032 को भी बरामद कर धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51/39/48A के तहत थाना गदागंज पर मु0अ0सं0 28/2026 पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
बरामदगी:
14 अदद जिंदा कछुआ
01 अदद मरणासन्न कछुआ
01 अदद ऑटो (UP36AT6032) – सीज
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष श्री दयानन्द तिवारी, थाना गदागंज
क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि शंकर मय वन विभाग टीम
उपनिरीक्षक अजय कुमार
उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह
हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार
हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध वन्य जीव तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण व वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

अनुज मौर्य/एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

2.9K views
Click