गांव के यज्ञ शाला मैदान में विशाल दंगल का आयोजन

13605

खड़ेही लोधन (हमीरपुर)
आयोजित दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर अपने दाव पेच दिखाये, जिसे देखने के लिए क्षेत्रीय दर्शको की भारी भीड़ रही। कार्यकम के मुख्य अतिथि मुकेश सिंह भदौरिया जिला पंचायत सदस्य हमीरपुर ने दंगल का उद्घाटन किया ।
      मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गांव खड़ेही लोधन के यज्ञ शाला मैदान में आज दिन बुधवार की दोपहर के बाद विशाल दंगल का आयोजन किया गया। आयोजित दंगल के मुख्य अतिथि मुकेश सिंह भदौरिया जिला पंचायत सदस्य हमीरपुर व राजाराम तिवारी पूर्व प्रधान खड़ेही लोधन ने संयुक्त रूप से मेरठ व बनारस से आये पहलबनो से हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया, इसके बाद पहली कुस्ती अमित बाँदा व यशपाल अलीगढ़ के बीच हुई कुस्ती में अमित बाँदा विजय रहे, चंदौली से आये हृदेश कुमार ने रहटिया के जयसिंह को पटखनी दे दी,चिल्ली के देवराज ने उरई के धीरज को हरा दिया, धौहल के अमर सिंह व कालिंजर के विकास के बीच हुई कुश्ती में  अमर सिंह धौहल ने बाजी मारी, जितेंद्र कुमार मसगांव व अभिषेक हमीरपुर के बीच हुई कुश्ती में जितेंद्र मसगांव सफल रहा,इसके बाद 3 दर्जन के लगभग औऱ कुश्तिया खेली गई जिसमें दूर दराज से आये पहलवनो ने अपने अपने दाव पेच दिखा कर मौजूद दर्शको का मन मोह लिया। वही आयोजित दंगल में जीते प्रतिभागियों को कमेटी द्वारा ईमान देकर सम्मानित किया गया। कार्यकम के समापन में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुष्यंत सिंह परिहार पूर्व प्रधान निवादा रहे। मलखान सिंह ,पाही पाल, मदन राजपूत ने दंगल रेफरी की भूमिका निभाई जिन्हें कार्यकम के विशिष्ट अतिथि के रूप में दुष्यंत सिंह परिहार पूर्व प्रधान निवादा ने व मुख्य अतिथि मुकेश भदौरिया जिला प0 स0 ने सोल देकर सम्मानित किया।

👁 13.6K views
13.6K views
Click