गांव चलो अभियान के तहत श्रीनगर प्रयास पर आए सांसद ने लोगों की सुनी समस्याएं

11845

महोबा , भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत श्रीनगर कस्बे में प्रवास पर आए सांसद ने कस्बे के लोगो की जन समस्याएं सुनी व ग्रामीणों को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा योजनाओं की जानकारी दी।
भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत मंडल श्रीनगर में हमीरपुर महोबा तिंदवारी क्षेत्र के सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल प्रवास पर रहे जिसमें उन्होंने लोगों की जन समस्याएं सुनी और कस्बे के श्रीराम जानकी चरनदासी मंदिर श्रीनगर में भगवान के दर्शन कर पार्टी पदाधिकारियो के साथ बैठक ली व गांव चलो अभियान के पत्रक देते हुए बांस पहाड़िया में चौपाल लगाकर लोगों की व्यक्तिगत समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की और केंद्र व राज्य की चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गांव चलो अभियान के संयोजक आशीष मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान नमो एप, सरल एप डाउनलोड कर उसकी गतिविधियां संचालित करते हुए व जनमानस से सम्पर्क कर उनको केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए बताया जा रहा है, जिससे लोगों को मदद मिल सके। इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल,चेयरमैन कुलपहाड़ वैभव अरजरिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश नामदेव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भंडरा रामकरन मिश्रा, ग्राम प्रधान श्रीनगर आशीष राजपूत,राजेंद्र दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा संदीप तिवारी, मंडल महामंत्री बृजकिशोर राजपूत, नारायण कुशवाहा, ब्रजेश गुप्ता, संजू नरवरिया,पंकज मिश्रा, राजेश गुरुदेव, संजय शर्मा, मुकेश चौधरी, मनोहर अग्रवाल, धर्मेंद्र नायक, नरेन्द्र गंगेले, नीरज शिवहरे, अमान कुशवाहा,अनूप नरवरिया, हर्ष रिछारिया,उमाशंकर विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 11.8K views
11.8K views
Click