तीन दिन से लापता युवक का शव बाग में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

19964

रिपोर्ट – शैलेश नीलू

तिलोई (अमेठी) । दिल को दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैला दी। दाउद मियां पुत्र लालमियां उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी मिल्कियाना कस्बा इन्हौना 27/5/2020 के शाम अपने ही दोस्त के फोन करने पर घर से निकला युवक का शव आज 30/5/2020 को घर से 10 किमी दूर इन्हौना से तिलोई रोड रामपुर कोची ग्राम सभा के अन्तर्गत मेन रोड से दो सौ मीटर की दूरी पर घने बाग मे शव बरामद हुआ। परिजनो के मुताबिक दाउद मिया को कुछ दोस्तो ने फोन पर तीन दिन पहले बुयाया था। तब से वह घर वापस नही आया। परिजनो के मुताबिक दाऊदमियां 3 बहिन व 3 भाईयो मे सबसे बडा घर का होनहार शान्ति मिजाज का चिराग था। घायब होने की सूचना परिजनो ने स्थानीय पुलिस को दी इन्हौना चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी हरदेव सिह तेज तर्रार विवेक शील व कमरौली थाना प्रभारी अपनी नेत्तृव मे टीम गठित करते हुए। लोकेशन के आधार पर रात दिन के कडी मेहनत मे सफलता हासिल करते हुये युवक का शव चन्द दिनो मे किया बरामद। शव का शिनाख़्त लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी चौकी प्रभारी हरदेव सिह इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी।सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित सीओ अर्पित कपूर, थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव मोहनगज शिवरतनगज प्रभारी सहित भरत उपाध्याय कोतवाली जायस समस्त सर्किल के अन्तर्गत थाने की फोर्स मौके पर पहुचकर लाश को कब्जे मे लेते हुए छानबीन मे जुटी। परिजनो मे मचा कोहराम।

👁 20K views
20K views
Click