गुमशुदा श्रीमहंत की सन्तों ने की सीबीआई से जांच कराने की उठाई मांग

11855

अयोध्या। नरसिंह मन्दिर से दो सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में रहस्यमय ढंग से विगत 10 जनवरी से लापता वयोवृद्ध श्रीमहंत राम शरण दास को अयोध्या पुलिस द्वारा ढूंढने में नाकाम होने पर सन्तों महन्तों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनप्रतिनिधियों से इस मामले में सी बी आई या सी बी सी आईडी व एसआईटी बनाकर जांच कराने की मांग किया है।

हस्ताक्षर करने वालों में निर्वाणी आणि अखाड़े के श्रीमहंत धर्म दास ,जगद्गुरु परमहंस आचार्य,महन्थ रामेश्वरी शरण ,महन्थ जानकी शरण, गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के श्रीमहंत बलजीत सिंह,महन्थ चतुरभुज दास,महन्थ दिनेश दास ,नागा राम लखन दास , महन्थ शिव मोहन दास मिश्र व श्रीमहंत की शिष्या किरन सिंह ,सूरज दास व गुमसुदगी लिखवाने वाले रायगंज के स्थानीय पत्रकार वादी मुकदमा अंसुमान तिवारी ने हस्ताक्षर कर जांच की मांग किया है।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 11.9K views
11.9K views
Click