गेहूं खरीद केन्द्र खोलकर किसानों की फसल खरीद रही है

16520

महराजगंज रायबरेली , भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित पहरेमऊ गेहू क्रय केंद्र के केंद्र प्रभारी अहसान खान ने गेहूं खरीद के लिए कमर कस ली है यही नही जहां पूरे जिले में किसी भी केन्द्र पर एक दाना गेहूं की खरीद नही हो सकी है वहां अहसान खान द्वारा 250 कुंतल गेहूं की खरीद भी कर ली है। बताते चले कि सरकार द्वारा किसानों की फसल को उचित मूल्य देने के लिए गेहूं खरीद केन्द्र खोलकर किसानों की फसल खरीद रही है।

जिसके लिए 1 मार्च से ही केंद्रों को खोल दिया गया है। अभी तक गेहूं खरीद के मामले में पूरे जिले में किसी भी केन्द्र पर गेहूं खरीद नही हो सकी। पहरेमऊ स्थित भारतीय खाद्य निगम केन्द्र प्रभारी अहसान खान ने शुक्रवार को 128.00  क्विंटल व अब तक कुल 250 कुंतल भारत सरकार के मानक के अनुरूप गेहू  की खरीद की है। केन्द्र प्रभारी अहसान खान ने बताया कि किसान भाइयों को उनके फसल का भुगतान 24 घटे के भीतर किया जाएगा।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 16.5K views
16.5K views
Click