रायबरेली। कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों की धर पकड़ में गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार के दो इनामिया अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि वांछित चल रहे अभियुक्तों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाल्हेमऊ पुलिया के पास से कमल यादव पुत्र राजबहादुर और पंकज यादव पुत्र राजबहादुर निवासी वन का पुरवा मजरे लोदीपुर उतरावां को गिरफ्तार किया जिनके ऊपर लालगंज, डलमऊ थाने में मामला दर्ज हैं।
यूपी गैंगस्टर में वांछित चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
- संदीप कुमार फिजा
👁 21.8K views
21.8K views
Click


