ग्रामोदय यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन क्लासेस की अभिभावकों ने की सराहना

45589

कुलपति प्रो गौतम ने शैक्षणिक और कोरोना संकट के बचाव हेतु की गई गतिविधियों पर आधारित वीडियो क्लिपिंग ऑनलाइन जारी की।

चित्रकूट। कोरोना आपदा के लॉक डाउन अवधि के दौरान महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चल रही गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन गतिविधियों की प्रशंसा अध्ययन कर विद्यार्थियों के अभिभावक भी कर रहे है।अभिभावकों और विद्यार्थियों की ओर से मिलने वाले फीडबैक से प्रभावित कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने संचालित ऑनलाइन क्लासेस की ऑडियो, वीडियो, पी डी एफ, गूगल क्लासरूम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि क्लिपिंग का समावेश करते हुए अपने मार्गदर्शक उद्बोधन का प्रजेंटेशन मैटेरियल ऑनलाइन निर्गत किया है। इस अभिनव प्रस्तुति में लॉक डाउन अवधि में किये गए अध्ययन-अध्यापन कार्यो, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कुलपति द्वारा प्रदत्त निर्देश भी प्रदर्शित किये गए है।कोरोना संकट से बचाव के उपाय, आरोग्य सेतु ऐप की डाऊनलोड करने, पी एम केअर फण्ड, मुख्यमंत्री राहत फण्ड में राशि देने की अपील भी की गई है।

👁 45.6K views
45.6K views
Click