ग्राम पंचायत अधिकारी ने भाजपा नेता की बात नही मानी तो, नेताजी ने अधिकारी को पीटकर कर दिया लहूलुहान

15304

महराजगंज रायबरेली
प्रदेश क़ी योगी सरकार में बीजेपी पदाधिकारी ही बेलगाम नजर आ रहे। सत्ता के नशे में चूर यह पदाधिकारी गलत कार्य ना करने एवं अपनी बात मनवाने के लिए हमलावर दिखाई पड़ रहे।
ऐसा ही एक मामला भाजपा जिला महामंत्री शरद सिंह का सामने आ रहा हैं उन पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि घुरौना गांव में 4 मई क़ो हुए एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति क़ी मौत बछरावा के एक निजी अस्पताल में होने के बावजूद पिछले एक माह से ग्राम पंचायत अधिकारी विक्रम जैन पर मृतक का प्रमाण पत्र गांव से ही जारी करने का दबाव बना रहे। इस दौरान दबाव ना मानने पर गुरुवार क़ी दोपहर कई लोगो के साथ ब्लाक पहुंचे जिला महामंत्री शरद सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी विक्रम जैन पर हमला कर मार पीट व गाली गलौज करने लगे जिसमे विक्रम जैन क़ो चोटें आई। मामले में फरियाद लेकर कोतवाली पहुंचे विक्रम जैन के साथ जिला महामंत्री शरद सिंह एवं उनके समर्थक पुलिस के सामने ही धक्का मुक्की व सत्ता का रौब झाड़ते देखे गए।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 15.3K views
15.3K views
Click