बेलाताल (महोबा)
बोरवेल मे गिरकर दम तोडने वाले बालक घनेन्द्र की मौत के बाद पूर्व और वर्तमान विधायक मिजाजपुर्सी के लिए बुधौरा पहुंचे .
चरखारी के पूर्व सपा विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने घनेन्द्र के घर जाकर उसके दादा कालीचरन को ढाढस बंधाया .
देर शाम चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया भी भागीरथ के घर पहुंचे . घनेन्द्र के पिता व दादा अपनी भावनाओं पर काबू न रख सके और विधायक से चिपककर रो पडे . गुड्डू भैया ने दिलासा देते हुए हिम्मत से काम लेने को कहा . उन्होंने कहा कि नातिनों को खूब पढाना और उन्हें काबिल बनाना . उन्होंने पीडित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया . उन्होंने राज्य आपदा मोचन निधि से आई राशि की जानकारी ली साथ ही और भी जो मदद मिल सकती होगी नियमानुसार उसे दिलाने का आश्वासन दिया .
विधायक ने कहा मुझे अपने घर का सदस्य मानो जरूरत पर जब भी फोन करोगे आपकी भरसक मदद की जाएगी. विधायक गुड्डू भैया के साथ भाजपा अजनर मन्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र राजपूत, डा . कौशल सोनी , महामंत्री पवन राजपूत मौजूद रहे.
घनेन्द्र के घर पहुंचे पूर्व व वर्तमान विधायक
👁 18K views
18K views
Click


