घने कोहरे और ठंड ने बढ़ा दी लोगों की परेशानी

12610

रायबरेली। दिसंबर माह में 19 तारीख दिन सोमवार से पहला दिन की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। मंगलवार की सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़कों पर वाहन लाइटों के सहारे अपने गंतव्य को पहुंच रहे थे। वैसे पिछले कई दिनों से जनपद में दिनोंदिन ठंड का असर बढ़ रहा था सुबह शाम और रात को मौसम में अच्छी ठंड रहती थी लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से आम आदमी को सर्दी से राहत मिलती रही थी लेकिन मंगलवार को ठंठ से ठिठुर रहे लोगो की कोहरे ने परेशानी बड़ा दी है।

शाम होते ही शहर से लेकर गांव तक कोहरे की चादर से ढक रहा। कड़ाके की ठंठ व कोहरे की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पिछले कई दिनों से मौसम इसी के इर्द गिर्द घूम रहा था। सुबह शाम कोहरा हल्का फुल्का दिखाई पड़ रहा था। लेकिन ठंठ का असर मंगलवार सुबह देखने को मिला। ठंड अब रफ्तार पकड़ने लगी है। इसका असर दिसंबर लास्ट होने से कोहरा अधिक शुरू हो गया है।

दरअसल, मंगलवार को दिसंबर माह की शुरूआत कोहरे की साथ हुई। वहीं, ठंडी हवा चलने से भी लोगों को ठंड का पूरा अहसास होने लगा है। वहीं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी घने कोहरे बीच जाते दिखे।

कहा जाए तो मौसम ने पूरी तरह रंग बदलना शुरू कर दिया है। देखा जा रहा था कि अभी सुबह और शाम ही ठंड महसूस हो रही थी, लेकिन पिछले एक दो दिन में ठंडी हवा चलने के साथ मौसम सर्द होने लगा। सुबह के घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय लोगों को कोहरे के बीच गुजरने में परेशानी हुई।

वहीं वाहन चालक लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के चलते हाइवे व अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी नजर आई। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ कोहरा हटा और धूप खिली। जिसके बाद लोगों को राहत मिली।

  • विमल मौर्य
👁 12.6K views
12.6K views
Click