घने कोहरे मे अनियंत्रित होकर रेत से भरा डंफर पलटा

23797

The Reports Today Network

रायबरेली। क्षेत्र में घने कोहरे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण रोड पर रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में डंफर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

On 17 jan 2026

जिला बदायूं निवासी माधव राम पट्टी कलां से डंफर में रेत भरकर  जा रहा था। मिल एरिया थाना क्षेत्र के अमावा चौराहे के निकट  डंपर मुख्य मार्ग पर आगे बढ़ा ही था कि घने कोहरे के कारण चालक को सड़क का सही अंदाजा नहीं लग सका। इसी दौरान डंपर का पहिया सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों की मदद से घायल चालक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चालक की हालत में सुधार है। वहीं सड़क पर जाम न लग सके इसके लिए तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा क्रेन मंगाकर डंफर को हटाया जा रहा है

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 23.8K views
23.8K views
Click