घरवालों की डांट से छुब्ध नाबालिग किशोरी ने कुएं में लगाई छलांग

26382

सलोन,रायबरेली।घरवालों की डांट से छुब्ध नाबालिग किशोरी ने कुएं में छलांग लगा दी।घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से किशोरी को कुएं से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया है।
कोतवाली अंतर्गत कुम्हारन का पुरवा मजरे राजापुर चकबीबी गांव निवासी विजय कुमार मिश्रा की 14 वर्षीय पुत्री तान्या मिश्रा को पिता ने किसी बात के लिए डांट फटकार दिया था।जिसके बाद नाराज किशोरी ने घर के समीप स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी।वही किशोरी को कुएं में छलांग लगाता देख स्थानीय लोगो ने परिजनों को सूचना देने के साथ पिआरवी पुलिस को दे दी।जिसके बाद उपनिरीक्षक रामभवन चौधारी और पिआरवी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किशोरी को साकुशल बचाकर सीएचसी सलोन में भर्ती कराया है।कोतवाल राघवन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी।किशोरी को कुएं से निकाल लिया गया है।

आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 26.4K views
26.4K views
Click