घर पर सादगी से मनी ईद, बच्चों के चेहरों पर दिखी ईद की खुशियाँ

37983

नए कपडे पहन बच्चों ने कराया ईद का अहसास

राकेश कुमार अग्रवाल

कुलपहाड़ (महोबा)। कोरोना ने भले ईद पर लॉकडाउन लगा दिया हो लेकिन पर्व को नगर में मुस्लिम समाज ने पूरी संजीदगी के साथ मनाया। ईद की नमाज मुस्लिम भाइयों ने अपने घर साफ सुथरे कपडों और तमाम लोगों ने नए कपडे पहन कर अदा की। अलबत्ता पहली बार ईदगाह और मस्जिदें सूनी रहीं। एक दूसरे से गले मिलने के बजाए ईद मुबारक कहकर एक दूसरे से अपनी खुशियों को बांटा।

हर बार की तरह इस बार ईद की खुशियों का मंजर पूरी तरह से बदला हुआ रहा। क्योंकि एक माह तक चलने वाली रमजान माह की तराबीह भी लॉकडाउन के कारण नहीं हो सकी। जिससे लोगों में उत्साह कम देखने को मिला, वहीं बाजारों में भी रौनक कम नजर आई,जिससे दुकानदार मायूस होकर बैठे रहे।

बच्चों की खुशी के खातिर लोगों ने उन्हें नए कपड़े पहनाकर उनको सजा – संवार कर ईद की खुशियों को सेलीब्रेट किया। बच्चों के लिए ईद का त्योहार हर वर्ष की तरह उत्साह के साथ देखा गया, जिन्होंने नए नए कपड़े पहनकर एक दूसरे से मिलकर खुशियां बांटी व शौक से घरों में मीठी सिवंई खाकर ईद के त्यौहार का लुत्फ उठाया।

👁 38K views
38K views
Click