घर में घुसकर चोरों ने गहने व नकदी पर किया हाथ साफ

24409

महराजगंज रायबरेली , शनिवार की रात शिव प्रसादगंज गांव में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों रुपये के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना के समय दूसरे कमरे में सो रहे परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं सूचना पर पहुंची  डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने परिजनों से पूछ ताछ कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शिव प्रसादगंज मजरे पहरावा गांव निवासी इंद्रपाल पुत्र दयाल के घर से शनिवार की रात चोरों ने बाउंड्री तड़क कर घर में घुसकर उस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया जब इंद्रपाल व उनकी छोटी पुत्री निशा व दामाद सोनू एवं अन्य परिजन दूसरे कमरे में सोए हुए थे।

घटना की रात इंद्रापल की बड़ी बेटी आशा अपने ससुराल गयी हुई थी। शनिवार की देर रात्रि बाउंड्री तड़क कर अंदर से दरवाजे की कुंडी खोल कर घर में दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह परिजनो ने घर सारा सामान बिखरा देख होश उड़ गए। कमरे के अंदर रखे बैड, अलमारी, संदूक व बक्सों आदि में रखा सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। वही घर में रखे दोनों बेटियों के जेवरात सहित 22 हजार रुपये की चोरी हुयी है। चोरी होने की सूचना गाव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ पीड़ित के घर के सामने जमा हो गई। चोरी होने की सूचना महराजगंज कोतवाली में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 24.4K views
24.4K views
Click