घर से नाराज़ युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ

24092

रायबरेली। परिजनों से नाराज हो एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़़ गयी। जानकारी होते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर गम्भीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना कोतवाली क्षेत्र के कैर गांव की है। गांव निवासी सुखई की 21 वर्षीय पुत्री मोनी ने परिजनों से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ी गयी। परिजनों ने बेहोसी की हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करते हुए उसकी हालत ज्यादा नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 24.1K views
24.1K views
Click